फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन बेच डाली, दो महिलाओं समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने तथा सरकारी भूमि को बेच देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान की ओर से तहरीर दी गई है।
अजीतमल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकसराय अनंतराम की ग्राम पंचायत अधिकारी मंजू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज किए गए मुकदमे में बताया गया कि पंचायत घर के नाम से दर्ज भूमि पर पंचायत घर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विवाद के चलते निर्माण कार्य के दौरान राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की गई तो भूमि का रकबा कम पाए जाने पर जांच शुरू कराई गई। पाया गया कि सरकारी भूमि पर दिनेश कुमार, जावेद सिंह निवासी अनंतराम ने पक्का मकान बना लिया है। अंशु सिंह ने शौचालय का टैंक बना लिया है।
विज्ञापन

कुंदन सिंह ने शेष खाली जगह पर कब्जा कर लिया है। वही जांच में भूमि को रुचि यादव ने नवंबर 2018 में द्रोपदी निवासी नगला सिमार द्वारा रजिस्ट्रार औरैया के यहां बैनामा कराकर क्रय करने के अभिलेख प्रस्तुत किए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में द्रोपदी निवासी शाला, रूचि यादव निवासी नगला नन्दन, अंशुल, कुन्दन निवासी चक सराय अनन्तराम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें