फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन घरों से लाखों का सामान पार

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरहूली गांव में रविवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीन घरों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह गृहस्वामियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। गांव के एक युवक पर संदेह जताने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चिरहूली गांव निवासी कायदे हसन ने बताया कि रविवार रात वह घर में खाना खाकर सो गए थे। देर रात किसी वक्त चोर छत के रास्ते से घर में घुसे। कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताले तोड़कर सोने के जेवर व 30 हजार नकदी समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
जेवर बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे थे। पड़ोसी वाहिद खान ने बताया कि घर में देर रात चोर किसी तरह घर में दाखिल हुए। एक सोने की अंगूठी व 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। थोड़ी दूर रहने वाले दिलावर खान ने बताया कि चोर घर से एक जोड़ी पायल व पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गृहस्वामियों ने कमरे का सामान बिखरा देखकर चोरी की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। एक साथ तीन घरों में चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गृहस्वामियों व आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। लोगों ने गांव के युवक पर चोरी करने का संदेह जताया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें