फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सहायक लोको पायलट की हालत बिगड़ने पर रोकी मालगाड़ी

Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शुक्रवार को सहायक लोको पायलट की हालत बिगड़ने पर मालगाड़ी को स्थानीय फफूंद रेलवे स्टेशन पर आधा घंटे रोका गया। यहां से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां जांच व उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने ठंड से सीने में दर्द बताया।
विज्ञापन

टूंडला से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी के सहायक लोको पायलट मुनीश कुमार कश्यप (35) की रास्ते में अचानक हालत बिगड़ी। इस दौरान साथी लोको पायलट ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोलर को दी। इसके बाद मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस कर्मियों की मदद से मुनीश को 108 एंबुलेंस से सुबह करीब 11 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि लोको पायलट को सर्दी के कारण सीने में दर्द हुआ है। उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। इसके बाद वह स्टेशन पहुंचे और मालगाड़ी रवाना हो गई। रेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी लोको पायलट के परिजन को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें