फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के शक में औरैया में बवाल

Sun, 01 May 2016 11:08 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एएसपी। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  ऊंचाटीला मोहल्ले के पास रविवार को गोकशी के शक में कुछ युवकों ने बवाल कर दिया। इन्होंने पशुओं से लदे लोडर के चालक को जमकर पीटने के बाद वाहन भी तोड़ डाला। फिर फफूंद तिराहे पर लोडर खड़ा कर जाम लगा दिया। घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने चार थानों की पुलिस बुला ली। इस बीच भाजपाइयों के पहुंचने पर हालात बेकाबू होते देख पीएसी बुलाई गई। एएसपी ने दोनों पक्षों के दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जैसे-तैसे मामला शांत किया। इस दौरान दो घंटे तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन सवार और राहगीर बेहाल रहे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली के सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र कल्लन लोडर में गाय व बछड़ा समेत गेहूं की कुछ बोरियां लादकर नगर की ओर आ रहा था। थाना क्षेत्र के ऊंचाटीला मोहल्ले के पास कुछ युवकों ने लोडर में गाय व बछड़े को मरा देख मोहम्मद आरिफ पर गोकशी का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच लोडर के पीछे बैठा नरायनपुर निवासी जमील भाग निकला। युवकों ने लोडर में तोड़फोड़ के बाद उसे फफूंद तिराहे पर खड़ा कर जाम लगा दिया।

युवकों की सूचना पर भाजपा नेता राकेश पाल और टीटू यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर आ गए। इनके हंगामा करने से तनाव बढ़ गया। हालात बेकाबू होता देख फफूंद थानाध्यक्ष की सूचना पर अछल्दा, अजीतमल, बिधूना व दिबियापुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे बाद पीएसी भी आ गई। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। इधर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें