फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसेगी आग, 44 तक पहुंचेगा पारा

Sun, 01 May 2016 11:05 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
तेज धूप से बचने का प्रयास करते शहरवासी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
 तपती धरती और आग उगलते सूरज की गर्मी अभी शांत होती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो और छह मई को भीषण गर्मी पड़ेगी। ऐसे में जरूरत के समय ही लोग घरों से बाहर निकले। बासी भोजन से बचें और पानी का सेवन अधिक करें।
विज्ञापन


जिले में रोजाना तेज धूप और लू का असर बढ़ता जा रहा है। हालात यह है कि लू के चलते सुबह नौ बजे से सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। तेज धूप के कारण शहर की व्यस्ततम बाजार भी सन्नाटे में रहते हैं। वहीं आगामी दिनों में तेज धूप और लू की मार और अधिक पड़नी है। मौसम में सूख रही नमी के कारण सभी बेहाल है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा.सीवी सिंह ने बताया कि मौसम में पछुआ हवाओं का जोर होने के कारण गर्मी और बढ़ेगी। दो मई व छह मई को गर्म तेज हवाएं लोगों को बेहाल कर देंगी। ऐसे मौसम में खाली पेट घर से बाहर न निकले। जरूरत के समय ही बाहर निकले। सिर को हमेशा ढककर ही बाहर निकले। बच्चों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें