फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ग्रामीण महिलाओं के लिए बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू

Sat, 14 Mar 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38-बकरी पाल प्र​शिक्षण में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने विकासखंड औरैया में ग्रामीण महिला किसानों के लिए पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। 12 गांवों से आईं 35 लीडर महिलाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन




प्रशिक्षण में महिलाओं को बकरी पालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने बताया कि तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव मिलने पर वे बड़े स्तर पर बकरी पालन कर सकती हैं। इससे उनके परिवार की आय में वृद्धि होगी। प्रशिक्षक लाखन सिंह ने बकरी की विभिन्न नस्लों, उनके पालन-पोषण और संतुलित आहार की जानकारी दी।
लाखन सिंह ने कहा कि कम लागत में बकरी पालन शुरू कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। परियोजना समन्वयक शिप्रा मिश्रा ने बताया कि बकरी पालन ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का सरल और प्रभावी माध्यम है। सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से वे कम संसाधनों में भी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है। साथ ही, उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। कार्यक्रम में कमला, शीला, ममता सहित अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें