फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवती के पैर कुचले

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। दवा लेकर साइकिल से घर लौटते वक्त बिरिया निवासी युवती मंगलवार को हरीपुर्वा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर के पहिये युवती के दोनों पैरों के ऊपर से निकल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती को चिचौली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव बिरिया निवासी नूरवी (20) पुत्री सुनील खां हरीपुर्वा में दवा लेने गई थी। लौटते समय नूरवी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। भागने के फेर में ट्रैक्टर चालक ने वाहन का पहिया युवती के दोनों पैर पर चढ़ा दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें