फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासपुर गांव में बीमारी से परेशान एक युवती ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के बाहर चारपाई पर लेटा पिता घर के अंदर पहुंचा तो बेटी का शव फंदे पर देख बिलख पड़ा।
क्षेत्र के ग्राम दुर्वासपुर निवासी राम करन का परिवार बल्लभगढ़ में मजदूर है। उसका परिवार बीमार चल रही 18 वर्षीय पुत्री माला का इलाज कराने के लिए गांव आया हुआ था। मां रामवती और भाभी रीना चार दिन पहले ही बल्लभगढ़ में थे। घर पर पिता राम करन और पुत्री माला थी। रविवार की सुबह जब पिता रामकरन घर के बाहर था तभी माला ने घर की छत पर लगे कुंडे में दुपट्टा से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई अवधेश पुत्र राम अवतार ने पुलिस को सूचना दी। पिता रामकरन ने बताया की उसकी पुत्री काफी दिनों से स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया जा रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया है। मृतका तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया की युवती ने बीमारी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें