स्टेशन अधीक्षक से वार्ता करती जायंट्स ग्रुप की सदस्य। स्रोत:ग्रुप
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी संगिनी ने समर्थन दिया है। इन ग्रुपों की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, भारती पोरवाल और चांदनी पोरवाल फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
उन्होंने संघर्ष समिति को सहमति पत्र सौंपा। पदाधिकारियों ने फफूंद स्टेशन को महत्वपूर्ण केंद्र बताया। कहा, लाखों लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार व रोजगार के लिए ट्रेनों का ठहराव आवश्यक है। संगठन ने 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 20433/20434 जम्मू मेल और 14113/14114 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की।
उन्होंने रेलवे प्रशासन से जल्द सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। इस दौरान प्रीति पोरवाल, रेनू सिंह, रेखा गुप्ता, रितु गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, सपना गुप्ता, रोली गुप्ता, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल और संगीता पोरवाल सहित कई सदस्य मौजूद थीं।