फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, धान की सिंचाई प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रूपपुर सहार फीडर के पूर्वा कन्हा गांव में शिव प्रकाश के खेतों पर लगे सबमर्सिबल का ट्रांसफार्मर करीब 15 दिनों से खराब है। ट्रांसफार्मर खराब होने से सबमर्सिबल बंद है और किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


किसान गुड्डू पाल, कुंवर पाल, सुबोध तिवारी, प्रदीप तिवारी, कमलेश तिवारी, सतीश तिवारी, रामकुमार तिवारी, रामप्रकाश तिवारी, पंकज तिवारी, सत्यनारायण तिवारी और श्रीकृष्ण पाल आदि ने बताया कि समय से पानी न मिलने पर धान की फसल प्रभावित हो सकती है। रूपपुर सहार विद्युत उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए पत्राचार कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें