फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रबी सीजन के लिए 31 दिसंबर तक कराएं फसल बीमा

Sun, 07 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रबी सीजन की फसलों की बोआई अब लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को जागरूक करने की पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

किसानों को फसल बीमा कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जिले में कंपनी एचडीएफसी एग्रो नामित है। योजना के प्रचार के लिए वाहनों को गांव-गांव रवाना किया गया है।
किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2025 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसमी प्रतिकूलताओं से होने वाले फसल के नुकसान की भरपाई इस योजना से कराई जाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते बोई गई फसलों का बीमा कराना आवश्यक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें