फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 140 किमी की रफ्तार से ट्रक में घुसी होटल संचालक की कार, मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38-एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार और ट्रक मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर तीन बजे 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में कार चला रहे हमीरपुर के होटल संचालक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
हमीरपुर के राठ निवासी आयुष (26) शनिवार सुबह घर से दिल्ली के लिए निकले थे। दोपहर करीब तीन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अछल्दा के गांव इटैली के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे के समय तेज आवाज आने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी पर इटैली चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं यूपीडा के अधिकारी केएस सिन्हा भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना भीषण था कि शव निकालने के लिए पुलिस को कार के आगे का हिस्सा काटना पड़ा।
हादसे के समय कार का एयरबैग खुल गया था। एयरबैग और मृतक के चेहरे के बीच टैबलेट फंसा मिला। पुलिस ने कार चलाते समय चालक द्वारा टैबलेट प्रयोग करने की आशंका जताई है। क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को टोल पर खड़ा करा दिया गया। उसके पास मिले आधार कार्ड से होटल संचालक की पहचान हो सकी। पुलिस की सूचना पर परिजन दे रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। आयुष का शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सीओ बिधूना मनोज गंगावार ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि शव को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा था। परिजन को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-38-एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार और ट्रक मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें