दिबियापुर (औरैया)। गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग में चिंगारी निकलने पर ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
रविवार रात पौने 8 बजे पाता रेलवे स्टेशन से गुजर रही 02848 गरीब रथ के 12वें कोच की ब्रेक बाइंडिंग से रेलवे स्टेशन के कर्मियों ने चिंगारी निकलती देखी। इस पर आनन-फानन कंट्रोल रूम एवं फफूंद रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लगभग 7 बजकर 53 मिनट पर रुकी। यहां तकनीकी टीम ने ट्रेन के कोच में पड़ताल की। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेन को 8:09 बजे रवाना कर दिया गया। (संवाद)