फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूड़ा निस्तारण फेल, बिजली कटी, कही मशीनें खा रहीं जंग

Sun, 28 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-20-बिधूना के हरदू में बने एमआरएफ प्लांट का नहीं हो रहा संचालन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। जिले में कूड़ा निस्तारण को लेकर बनाई गई आधुनिक व्यवस्था चरमरा गई है। करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर कागजों में तो चालू हैं, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है।
विज्ञापन

कहीं बिजली कनेक्शन कटा है, कहीं मशीनें महीनों से बंद पड़ी हैं तो कहीं कूड़ा ढोने तक के साधन नहीं हैं। नतीजा यह कि शहर और कस्बों की सड़कें कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी हैं।
एमआरएफ सेंटरों की बदहाली का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। शहरों की सड़कें, खाली प्लॉट और मोहल्लों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध, मच्छर और संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


बिधूना-बिजली कटी, सड़क टूटी, सेंटर ठप
बिधूना से करीब 25 किलोमीटर दूर बेला–दिबियापुर मार्ग पर स्थित एमआरएफ सेंटर की हालत बदतर है। करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2021 में तैयार यह सेंटर बेकार पड़ा है। बिजली बिल बकाया होने के कारण पिछले पांच महीनों से यहां का बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। वहीं सेंटर तक पहुंचने वाली सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। गिट्टी डालकर छोड़ दी गई सड़क पर कूड़ा ले जाने वाले वाहन फंस जाते हैं, जिससे कचरा शहर में ही जमा हो रहा है।
अजीतमल-मशीनें हैं, काम नहीं
अजीतमल नगर पंचायत ने करीब 15 किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया। मशीनें भी लग चुकी हैं और बिजली कनेक्शन भी है, लेकिन महीनों से मशीनें बंद पड़ी हैं। कुछ दिन ट्रायल के बाद व्यवस्था ठप कर दी गई। परिणामस्वरूप नगर क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
अटसू-संसाधन अधूरे, निस्तारण अधर में
अटसू नगर पंचायत ने भी कूड़ा निस्तारण के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर एमआरएफ सेंटर तैयार कराया है। यहां मशीनें और बिजली तो मौजूद हैं, लेकिन कचरा ढोने के लिए पर्याप्त वाहन नहीं हैं। नतीजा यह कि कचरा सेंटर तक पहुंच ही नहीं पा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही यहां कचरा लेकर आ रहे हैं। ऐसे में साफ है कि कचरा कस्बे में ही डंप किया जा रहा है।


जो एमआरएफ सेंटर चालू नहीं हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। जो भी समस्या है, उसे दूर कराया जाएगा। सेंटर का निर्माण इसी मंशा से कराया गया है, ताकि कचरा वहां पहुंच सके।
- अविनाश चंद्र मौर्या, एडीएम वित्त एवं राजस्व

फोटो-20-बिधूना के हरदू में बने एमआरएफ प्लांट का नहीं हो रहा संचालन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो-20-बिधूना के हरदू में बने एमआरएफ प्लांट का नहीं हो रहा संचालन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो-20-बिधूना के हरदू में बने एमआरएफ प्लांट का नहीं हो रहा संचालन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो-20-बिधूना के हरदू में बने एमआरएफ प्लांट का नहीं हो रहा संचालन। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें