फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सबलपुर में सहकारी समिति बनाने को मिली मंजूरी

Sun, 28 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों की मददगार सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने को लेकर लगातार विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। इस कड़ी में हाल ही में बनाए गए सबलपुर सहकारी समिति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अब औरैया ब्लॉक के गांव सबलपुर में भी सहकारी समिति बनेगी। इससे एक हजार के करीब किसानों को फायदा मिलेगा। जिले में वर्तमान समय में 79 सहकारी समितियां है। इनमें से 76 समितियों पर किसानों को रियायती ऋण पर खाद मुहैया कराई जा रही है।
वहीं, बीहड़ की तीन समितियां घाटे की वजह से बंद चल रही हैं, उन्हें शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को गांव में ही खाद मिले, इसे लेकर किसान बाहुल्य गांवों को चिह्नित भी किया जा रहा है। हाल ही में सहकारिता विभाग की ओर से गांव सबलपुर में समिति बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इस समिति से एक हजार से ज्यादा किसानों को खाद मुहैया होगी। उन्हें खाद के लिए औरैया शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही समिति पर सदस्य बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।

सबलपुर सहकारी समिति को लेकर बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सबलपुर में समिति बनाई जाएगी। इसके लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें