फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कीर बनकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
टप्पेबाजी के आरोपी टमाटर और फिरोज। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
औरैया। फकीर बनकर सीधे-साधे ग्रामीणों और महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर ठगी करने वाले दो टप्पेबाजों को सहायल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के जेवर, मूर्तियां और ताबीज बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि गांव बर्रू फफूंद की सुधा पत्नी शैलेंद्र राठौर ने 16 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अगस्त को फकीर बनकर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर में संकट होने की बात कही। इसके बाद बातों में फंसा कर कान के झुमके लेकर भाग गए थे। पुलिस ने घटना के बाद दिबियापुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। बदमाशों की पहचान करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस दिबियापुर रोड पर बिजली घर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टप्पेबाजों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान मिर्जापुर स्थित थाना कछवा क्षेत्र के गांव निगातपुर निवासी टमाटर और फिरोज बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्रामीण इलाकों में फकीर बनकर घूमते थे।
विज्ञापन


लोगों और महिलाओं को बातों में उलझाकर उनके जेवर व कीमती सामान ठग लेते थे। इस माल को आसपास के बाजारों में बेचकर वे आपस में रुपये बांट लेते थे। पुलिस ने उनके पास से दो जोड़ी झुमकी, आठ अंगूठी, चार लॉकेट, तीन मूर्तियां, 17 ताबीज और 10 कैप लगे रुद्राक्ष बरामद किए हैं।

अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद इटावा जेल भेज दिया गया।

50 वर्ष की उम्र की महिलाओं पर रहता था जोर

दोनों ठग 50 वर्ष व उससे ऊपर की महिलाओं को ही ज्यादा शिकार बनाते थे, क्योंकि दोनों आसानी से बातों में उलझाकर टप्पेबाजी की घटना कर देते थे। अगर घर में महिला के साथ कोई युवा है तो उसे छोड़ देते थे।

पुलिस के रडार में कई ज्वैलर्स

सहायल पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सोने व चांदी के आभूषण बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी ठगी के आभूषणों को किसी ज्वैलर्स को बेचते होंगे। ऐसे में पुलिस इस नेटवर्क का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें