फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विवादित जर्जर मकान की गिराऊ ऊपरी मंजिल ढहाने पर बनी सहमति

Wed, 19 Aug 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सदर बाजार चौराहे पर स्थित जर्जर भवन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। सदर बाजार चौराहे पर स्थित विवादित दो मंजिला जर्जर भवन के बारिश के दौरान गिरने की आशंका बनी हुई है। इसके चलते दुकानदारों में दहशत है। इसे गिराने के लिए मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी व दुकानदार एसडीएम सदर के कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने मकान के तीनों पक्षों को बुलाया, लेकिन दो पक्ष पहुंचे। आपसी सहमति से दोनों ने मकान की ऊपरी मंजिल गिराने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

सदर बाजार चौराहे पर करीब सौ साल पुराना एक दो मंजिला भवन है। इस भवन के नीचे व आसपास दर्जनों दुकानें व रिहायशी मकान हैं। इस भवन के स्वामित्व को लेकर कई सालों से न्यायालय में विवाद चल रहा है। कुछ दुकानदार इस भवन में मालिकाना हक जता रहे हैं तो विपिन मित्तल इस भवन को खुद को असली मालिक बता रहे हैं। इस मामले में कई बार एसडीएम व पुलिस से भी शिकायतें की जा चुकी हैं। यह भवन दिन पर दिन जर्जर होता जा रहा और इस बारिश में इसके ढहने की आशंका बढ़ गई है।
आसपास रहने वाले लोगों व व्यापारियों में मकान ढहने से जनहानि की दहशत बनी हुई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी बबलू के नेतृत्व में दुकानदार एसडीएम ब्रह्मानंद के पास पहुंचे और जर्जर मकान की गिराऊ ऊपरी मंजिल को ढहाने की मांग की। हालांकि एसडीएम ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर प्रशासनिक तौर पर भवन गिराने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

इस बीच उन्होंने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया और आम सहमति से जर्जर हिस्सा गिराने का सुझाव दिया। इस पर वहां मौजूद दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई। इसके बाद लेखपाल नीलेश कुमार ने एक सहमति पत्र तैयार किया गया। इस पर एसडीएम के समक्ष दोनों पक्षों के लोगों ने हस्ताक्षर किए। हालांकि इस दौरान तीसरा पक्ष बुलाने के बावजूद नहीं पहुंच सका।
दोनों पक्षों ने एसडीएम के सुझाव का पालन करने का भरोसा दिया। इस मौके पर अमर विश्नोई, मयंक शुक्ला, अमित सिंह, अजय कुमार, अंकुर विश्नोई, जितेंद्र गुप्ता, आयुष गुप्ता व अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पालिका ने नहीं ली सुध
नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में आने वाले जर्जर भवन पर अधिकारियों की नजर नहीं गई। इसके चलते व्यापारी एकजुट हुए और एसडीएम के पास पहुंचे थे।

जमीन का विवाद दीवानी न्यायालय में चल रहा है। दोनों पक्षों की सहमति से जर्जर मकान की दूसरी मंजिल को गिराने पर सहमति बनी है।
-ब्रह्मानंद, एसडीएम, सदर

सदर बाजार चौराहे पर स्थित जर्जर भवन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें