फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंडालों में सजेंगी आगरा और फिरोजाबाद की गणेश प्रतिमाएं

Sun, 13 Sep 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -16- सदर बाजार में रखी गणेश प्रतिमाएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। गणेश महोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जिले के पंडाल में आगरा और फिरोजाबाद से आईं गणेश प्रतिमाएं शोभा बढ़ाएंगी। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव के लिए दुकानों पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं की नई खेप पहुंच गई है। अलग-अलग आकार और डिजाइन में उपलब्ध प्रतिमाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में गणेश प्रतिमाओं की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 11 हजार रुपये तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

महोत्सव को लेकर घरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। छोटे आकार की प्रतिमाओं की मांग घरों में स्थापना के लिए है जबकि बड़े आयोजनों के लिए अधिक ऊंचाई वाली प्रतिमाओं के ऑर्डर भी दुकानदारों को मिलने लगे हैं। बाजार में इस बार प्रतिमाओं में आकर्षक रंगों और सजावटी डिजाइन को खास तवज्जो दी गई है।
विक्रेताओं ने बताया कि वह लोग मूर्तियों को आगरा, फिरोजाबाद व ग्वालियर से लाते हैं। यहां पर मूर्ति का निर्माण नहीं होता है। बताया कि हर साइज मूर्तियों को वह लोग मंगाते हैं। यदि ज्यादा बड़ी मूर्ति का ऑर्डर आता है तो वह उसे बुक कराते हुए मंगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोगों की पसंद के हिसाब से मंगाया स्टॉक
गणेश महोत्सव नजदीक आने के साथ प्रतिमाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। लोगों की पसंद के अनुसार अलग-अलग आकार की प्रतिमाएं मंगाई गई हैं।
- महेंद्र, मूर्ति विक्रेता

बड़ी प्रतिमाओं की बुकिंग शुरू
छोटी प्रतिमाओं के साथ बड़ी प्रतिमाओं की भी बुकिंग शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
- राधे, मूर्ति विक्रेता

फोटो -16- सदर बाजार में रखी गणेश प्रतिमाएं। संवाद

फोटो -16- सदर बाजार में रखी गणेश प्रतिमाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें