फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल ने डीएम को सौंपे एक हजार कंबल

Sat, 13 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4-कार्यक्रम में जरूरतमंद को कंबल देते डीएम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल इंडिया लिमिटेड पाता के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत गेल के अधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को एक हजार कंबल सौंपे।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जरूरतमंदों को बुलाकर कंबल वितरण का शुभारंभ किया। डीएम ने आपदा लिपिक को निर्देश दिया कि वह जरूरत के हिसाब से तहसीलों को कंबल उपलब्ध कराएं।
गेल द्वारा डीएम को सौंपे गए कंबल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार कराए गए हैं। इनमें सहेली महिला स्वयं सहायता समूह खानपुर, मुस्कान महिला स्वयं सहायता समूह खानपुर, लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह कन्हो व विजयलक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह कन्हो शामिल हैं। डीएम ने यह कंबल बहादुरपुर के आत्माराम व रामशरन, पुरवा हरबंश की राजरानी व सिकौला के नरोत्तम सिंह को प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, गेल पाता के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) बसंत कुमार कुल्लू, जीएम (एचआर) शांतनु मित्रा, सीएम (सीएसआर) गेल नवीन कुमार, धर्मेंद्र यादव व श्याम पांडेय आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें