सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व इटावा के कालेजों में हुए नेशनल अन्वेषिका एक्सपेरीमेंटल स्किल टेस्ट के परिणाम घोषित किए गए। दिबियापुर के गेल डीएवी के छात्र सोमेश्वर प्रथम स्थान पर रहे। 29 तथा 30 सितंबर को कानपुर में होने वाले सेमी फाइनल टेस्ट के लिए देशभर की 20 अन्वेषिकाओं में सोमेश्वर को भी चयनित किया गया।
गेल डीएवी दिबियापुर के छात्र सोमेश्वर प्रथम, सेवन हिल्स इटावा के अमन कुमार तिवारी व संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, इटावा की पायल अग्रवाल द्वितीय तथा नारायण कालेज आफ साइंस एवं आर्टस इटावा के छात्र कौशलेंद्र चतुर्वेदी तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दिबियापुर की छात्रा रिया कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अन्वेषिका की तरफ से विजेताओ की नकद पुरस्कार मिलेगा।
बताया कि 29 तथा 30 सितंबर को कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में अन्वेषिका का सेमीफाइनल होगा। इसमें देशभर के 20 मेधावी प्रतिभाग करेंगेे, इनमें औरैया से गेल डीएवी दिबियापुर के छात्र सोमेश्वर प्रतिभाग करेंगे।
फाइनल टेस्ट विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये का पुरस्कार हैदराबाद में इंडियन एसोसिएशन आफ फिजिक्स टीचर्स के वार्षिकोत्सव में मिलेगा।
गेल डीएवी के प्राचार्य डा. आनंद स्वरूप सारस्वत, डा. अनुपम सिंह, शिक्षक अशोक चतुर्वेदी, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष शीला गुप्ता, वरिष्ठ सभासद सुभाष यादव, सभासद अजय पोरवाल ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।