स्कूल में पहुंचकर 10सीजीपीए पाने की खुशी मनातीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala beuro
शनिवार को घोषित हुए सीबीएसई 10 वीं के परीक्षाफल में गेल डीएवी के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। परीक्षा में बैठे कुल 99 छात्र छात्राओं में से 39 छात्र-छात्राओं ने10 सीजीपीए नम्बर पाए। वहीं सेंट जोसेफ स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालयों के भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए।
गेल डीएवी के प्रधानाचार्य ए.एस. सारस्वत ने बताया कि स्कूल में कुल 99 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी। इनमें से 39 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक पाए। जबकि 34 बच्चों ने 9 से 10 सीजीपीए के बीच का ग्रेड पाया। एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ के मैनेजर फादर राजू के अनुसार कुल 82 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी। इसमें से 7 बच्चों ने 10 सीजीपीए नम्बर पाए। 9 से 10 के बीच में सीजीपीए पाने वालों की संख्या 20 रही।
केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डीएस भदौरिया के अनुसार स्कूल के कुल 40 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा दी। इनमें कुल 38 छात्र छात्राएं अपग्रेड होकर कक्षा 11 में पहुंच गए। शिप्रा कुशवाहा, अभिनय दुबे एवं कुलदीप ने 10सीजीपीए पाए हैं। 4 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए के बीच के अंक पाए हैं। जवाहर नवोदय स्कूल तैयापुर की प्रधानाचार्य शबाना सिद्दीकी के अनुसार 78 छात्र छात्राओं ने 10 वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया। 4 छात्रों प्रतीक चतुर्वेदी, संजय कुमार, सौरभ जैन एवं हिमांशु ने 10 सीजीपीए अंक पाए हैं।