औरैया। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने घरों में गजानन की मूर्ति स्थापित की। आरती व जयकारे के साथ गणेश महोत्सव शुरू हुआ। बाजारों में भी रौनक रही। लोगों ने ईकोफ्रेंडली मूर्तियों की खरीदारी की। मार्गों पर ढोल बजाकर प्रतिमा ले जा रहे लोगों ने खूब अबीर व गुलाल उड़ाया।
गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार सुबह से ही दुकानों पर गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदने श्रद्धालु पहुंच गए। घरों में धूमधाम से मूर्ति की स्थापना की गई। देवा ओ देवा गणपति देवा की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने प्रभु गणेश से देश और परिवार की समृद्धि की कामना की। कोरोना के खात्मे के लिए भी प्रार्थना की। शहर के मोहल्ला आर्य नगर में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा स्थापित की।
कार्यक्रम आयोजक अवनीश अवस्थी, रामजी, दुर्गेश, दीपक, अंबुज मिश्रा, अनुराग आदि ने सर्वसेवा समिति की ओर से आठ किलो का केक काटकर गणेश उत्सव की शुरुआत की। आरती के बाद आयोजकों ने प्रसाद वितरित किया।
उधर दिबियापुर में बेला रोड दिबियापुर पर मंडी समिति गेट पर शुरू हुए गणेश महोत्सव के पहले दिन श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। यहां कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आरती की। प्रशांत गुप्ता शक्ति, नीरज राजपूत, शोभित विश्नोई मौजूद रहे। पीबीआरपी अकादमी में बच्चों को भगवान श्री गणेश जी की महिमा के बारे में बताया गया।
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि समाजसेवी औरैया रत्न प्राप्त राघव मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडे, प्रधानाचार्य सौरव कश्यप, उप प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार, दिव्या दिवाकर, आशीष राज, अंशुमन, बृजेंद्र मौजूद रहे। वहीं अयाना के त्रिपाठी मार्केट में भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। अरुण कुमार मिश्रा, दीपक सविता, राजू पाल, सुरेंद्र गुप्ता, ईशू भदौरिया आदि ने पूजन किया। कंचौसी नहर बाजार में गणेश महोत्सव में मनीष पोरवाल, ललू शर्मा, लकी पांडेय, गोलू गुप्ता, रामचंद्र तिवारी मौजूद रहे।