फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मोबाइल न मिलने से क्षुब्ध युवक फंदे से लटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र में परिवारीजनों द्वारा मोबाइल न दिए जाने से क्षुब्ध कस्बा निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत के कड़े से चुन्नी के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात लगभग दो बजे नींद खुलने पर पिता की नजर पड़ी।
विज्ञापन

कुदरकोट निवासी कन्हैया दुबे 19 पुत्र रविंद्र दुबे गुरुवार देर शाम घर से खाना खाकर कुदरकोट चौराहे के समीप चल रही रामलीला देखने गया हुआ था। जहां से वह देर रात घर लौट कर आया और घर के बरामदे में ही सो गया। रात लगभग दो बजे कन्हैया के पिता रविंद्र दुबे की नींद टूटी तो देखा कि बरामदे में छत के कड़े से चुन्नी के सहारे लटकता हुआ देखा।
पुत्र को फंदे पर लटका देख वह जोर-जोर से रोने लगे। परिजनों ने रात में ही शव को फंदे से उतार लिया। वहीं मृतक के पिता रविंद्र ने बताया की दो दिन से मोबाइल नहीं दिया। तब से वह अनमना सा रहता था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया इस संबंध में न तो उन्हें कोई जानकारी है और न ही किसी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि कोई सूचना आएगी तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें