फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन के फर्जीवाड़े में सफेदपोश से लेकर प्रापर्टी डीलर तक लगा रहे चक्कर

Thu, 24 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककराही मौजा में शहाब्दा गांव निवासी युवक को पहले पट्टा दिया, इसके बाद युवक को कागजों में मृत दर्शाकर एक पूर्व लेखपाल के भाई के नाम वरासत चढ़ा दी गई।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पर बैठाई गई जांच अब अंतिम दौर में है। जांच कर रहे सदर तहसीलदार के मुताबिक दो दिन में रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। हालांकि मामले में सफेदपोश व प्रापर्टी डीलर दफ्तरों के चक्कर लगाने में लगे हैं
गांव शहाब्दा निवासी भारत सिंह की ओर से पिछले दिनों शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया था कि उसे कागजों में मृत दर्शाकर उसकी ककराही मौजा की बेशकीमती जमीन को वरासत चढ़ाते हुए एक पूर्व लेखपाल के भाई के नाम चढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इस जमीन पर प्लॉटिंग कर लोगों ने मोटा मुनाफा कमाया है। वहीं शिकायत की जांच कर रहे अधिकारियों ने जब जमीन का इतिहास खंगाला तो जमीन बेशकीमती पाई। इसमें दूसरे गांव के युवक को ककराही में पट्टा देकर वरासत चढ़ा दी गई। इस पूरे मामले में पूर्व लेखपाल से लेकर वरासत चढ़ाने वाले लेखपाल समेत प्लॉटिंग करने वाले लपेटे में आ गए हैं।
खास बात यह है कि इस मामले में सफेदपोश व प्रापर्टी डीलर भी जद में आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के चक्कर काटना शुरू कर दिया है। हालांकि इस पूरे मामले में ज्यादातर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। कुछ बाकी तथ्यों को जुटाकर दो दिन के अंदर जांच की रिपोर्ट डीएम के समझ रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें