फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज से 135 गांवों में होगी किसान गोष्ठी

Wed, 28 May 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। जिले में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सात ब्लाॅकों के कुल 135 गांव में कृषक गोष्ठियां होंगी। इसमें वैज्ञानिक सीधे किसानों के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अछल्दा ग्वारी के प्रभारी अधिकारी डॉ. रामपलट ने बताया कि जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लाॅकों में आयोजन होना है। अलग-अलग 135 गांव में 29 मई से लेकर 12 जून तक किसानों को नई तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान किसानों के फीडबैक व नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन होगा।
बताया इस गोष्ठी में किसानों से सीधा संवाद भी किया जाएगा। सभी गांव के लिए वैज्ञानिकों की डयूटी लगाई है। सभी तिथियों में वैज्ञानिक गांव में किसानों से संवाद कर सरकार योजना व नई तकनीकी के बारे बताएंगे। इससे किसानों को आने वाले समय खेती करने आसानी रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें