फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। जिसका आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शहर स्थित तिलक महाविद्यालय में तीन अलग-अलग समय में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरूआत हुई है। इसके तहत जनपद में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्रों पर चयनित छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 के लिए चयनित किए गए छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कक्षाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षण केंद्र तिलक महाविद्यालय सोमवार को निशुल्क कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए मेहनत की जरूरत होती है।
प्राचार्य डॉ. रविकुमार ने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए हौसला रखना जरूरी है। कोर्स कोर्डिनेटर शोभित द्विवेदी ने बताया कि सिविल सेवा के लिए दोपहर एक से साढ़े पांच, नीट/ जेईई के लिए दो से पांच और एसएससी/बैंकिंग व अन्य के लिए दो से पांच बजे तक बैच संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम को डॉ. सियाराम, डॉ. यश कुमार, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. मनोज मिश्रा, शोभित पांडेय, एडीओ अर्जुन द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें