फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर महिलाओं से ठगे 20 हजार

विज्ञापन
ठगी की शिकार महिलाएं जानकारी देती हुईं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ग्राम तिलकपुर में स्कूटी सवार दो युवकों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 12 से अधिक महिलाओं के खाते से लगभग 20 हजार रुपये पार कर दिए। युवकों के जाने के बाद मोबाइल पर मैसेज आने से महिलाओं को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद ठगी की शिकार महिलाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर में रविवार दोपहर स्कूटी से दो युवक गांव पहुंचे। युवकों ने खुद को तहसील कर्मचारी बताते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का कार्ड बनाने की बात कहते हुए ग्रामीणों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि जमा करा लिए। अपने साथ लाए मशीनों में महिलाओं के अंगूठे भी लगवाए।
युवकों ने अंगूठे लगवाकर महिलाओं के खाते से 500 तो किसी के खाते से पांच हजार रुपये तक निकाले। इस तरह दोनों युवकों ने 12 महिलाओं से लगभग 20 हजार रुपये की ठगी की। युवकों के जाने के बाद जब महिलाओं ने मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज देखा तो वह घबरा गईं और ठगी का अहसास होते ही महिलाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुई आक्रोशित महिलाएं राजकुमारी, मेघा देवी, केकई, नैना देवी, मीरा, श्याम कुमारी, मधु देवी, सावित्री देवी, विटोला देवी, पुष्पा देवी व मूर्ति देवी ने गांव में कई स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। सीएचसी बिधूना के अधीक्षक डॉ बीपी शाक्य ने बताया कि आज आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेला का आयोजन किया गया है। किसी भी गांव में कोई टीम नहीं भेजी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें