फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे व शिक्षा विभाग में तैनाती कराने के नाम हड़पे 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। शातिर लोगों ने दो लोगों को रेलवे और शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर दोनों युवकों ने रुपये की मांग की तो उनके साथ मारपीट की गई। दोनों पीड़ितों ने अछल्दा थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम गुनोली मड़ईय्या निवासी राम सिंह के बेटे गजराज सिंह ने बताया कि उसने व जिला इटावा के थाना सैफई के ग्राम भाला सईया निवासी समधी मुलायम सिंह ने चार साल पहले रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए हरीगंज बाजार निवासी एक युवक को छह लाख रुपये दिए थे। जब नौकरी नहीं लगी तो युवक से रुपये वापस की मांग की तो उसने कई बार टरका दिया। साथ ही गाली-गालौज कर मारपीट की व धमकी दी। पीड़ित ने अछल्दा थाने में शिकायत की।
वही, कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी जय प्रकाश शुक्ल के बेटे श्यामू ने बताया कि बड़ा भाई पवन जनरल स्टोर चलाते हैं। उसने अपने साढ़ू मनीष शर्मा की नौकरी शिक्षा विभाग में लगवाने के लिए करीब 10 लाख रुपये एक युवक को दिए थे।
विज्ञापन

नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो आरोपी अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और पवन को पीटा। कैंची मुंह पर मारकर उसे घायल कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गजराज का प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। वहीं, जय प्रकाश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ही मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें