अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात कोहरे के चलते अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां एक घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में बाबरपुर अजीतमल निवासी रामनरेश, गांव इमलिया निवासी विमल कुमार, गांव कस्बा जाना मुरादगंज निवासी मुरसलीन, गांव धनऊपुर निवासी योगेंद्र सोमवार देर रात घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।
चार घायलों में तीन को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर हालत में मुरसलीन को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)