फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार घंटे खिली धूप सर्दी के सितम को नहीं कर सकी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शीतलहर के चलते रही ठिठुरन में अलाव लोगों के लिए सहारा बने। लोग घरों में दुबके रहे, जो घर निकले वह जहां तहां अलाव को घेरे नजर आए। 11 बजे हुए सूर्य देवता के दर्शन के साथ तीन बजे तक धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर चलने से सर्दी के सितम को चार घंटे खिली धूप कम न कर सकी।
सीजन का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। शनिवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी। सुबह घरेलू व जरूरत के लिहाज से निकले लोगों को कोहरे की बीच सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। सड़क पर न के बराबर चहल-कदमी व वाहनों का आवागमन रहा। कुछ वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दिन में चार घंटे खिली धूप शीतलहर चलने की वजह से नाकाफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होने पर एक बार फिर से पारा गिरा। जो न्यूनतम सात डिग्री तक चला गया। आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी रहेगा। आलू की फसल में धुआं व पानी लगाने की जरूरत हैं। गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। तेज हवा से सरसों न गिरे इसे लेकर सिंचाई से बचना होगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 19 डिग्री रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें