अस्पताल में घायल पुत्र को देख रोती-बिलखती मां पुष्पा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। फफूंद के गांव देवरपुर में चारा मशीन से दो वर्षीय मासूम के हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। पास में मौजूद नाना ने उसे गंभीर हालत में 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
पीआरडी महिला कर्मी पुष्पा सदर कोतवाली में तैनात है। ड्यूटी के चलते वह अपने दो साल के बेटे अनिरुद्ध पुत्र बलवेंद्र को गांव पातेपुर स्थित नाना रामेश्वर दयाल के पास छोड़कर गई थी। दोपहर लगभग सवा दो बजे बच्चा घर के बरामदे में खेल रहा था।
वहीं, पास ही चारा काटने की मशीन लगी हुई है। इस बीच नाना रामेश्वर दयाल किसी काम से घर के अंदर चले गए। तभी अनिरुद्ध चारा मशीन के पास पहुंचा और मशीन में लगे ब्लेड को पकड़ने लगा। इससे उसके बाएं हाथ की चार अंगुलियां कट गईं। नाना ने उसे 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया है।