फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सहालग में बढ़ी मांग, पांच रुपये महंगा हो गया दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहालग के सीजन में रोजाना शादी के आयोजन हो रहे हैं। ऐसे में दूध, पनीर व खोवा की एक मुश्त डिमांड बढ़ी है। इससे दूध के भाव में पांच रुपये का इजाफा हो गया है। पशुपालकों को अच्छा भाव मिलने लगा है। थोक दुकानों पर खाद्य सामग्री की बुकिंग भी चल रही है। ऐसे में गांव-गांव दूध कलेक्शन भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर में जिले में दूध का भाव 60 रुपये प्रति लीटर चल रहा था। सहालग में दूध का भाव बढ़ा है। एक साथ दूध की उपलब्धता को लेकर प्रतिष्ठानों पर बुकिंग व्यवस्था अपनाई जा रही है। वहीं, पशुपालकों से दूध कलेक्शन को लेकर गांव-गांव संपर्क चल रहा है। दूध की बढ़ी डिमांड को देखते हुए भाव में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब 65 रुपये प्रति लीटर के भाव से दूध बिक रहा है। इसी के साथ ही पनीर का भाव भी 320 रुपये प्रति किलो जा पहुंचा है जो अक्तूबर में 300 रुपये प्रति किलो था। इसके अलावा खोवा की बात करें तो इसकी कीमत 20 रुपये बढ़कर 240 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। शादी की दावत में आयोजक चुनिंदा प्रतिष्ठानों पर पहले से ही बुकिंग कर रहे हैं जिससे कि समय से उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया हो सके।
सहालग दूध व दूध उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में दूध का भाव पांच रुपये बढ़ गया है। सहालग सीजन में एक साथ बड़ी मात्रा दूध मुहैया कराया जा रहा है। ये सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है। - सत्यवीर, रुरुगंज
विज्ञापन

दूध, पनीर व खोवा में सहालग सीजन को देखते हुए कुछ हद तक भाव में बढ़ोतरी हुई है। पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को दूध, पनीर व खोवा पुरानी कीमतों पर ही दिया जा रहा है। - राहुल कुमार, दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें