फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालगाड़ी से कटकर फुटवियर व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा स्थित रेलवे फाटक पर ट्रैक पार करने के दौरान शनिवार दोपहर फुटवियर व्यापारी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव की शिनाख्त करवाई।
विज्ञापन

दिबियापुर के भगवतीगंज निवासी जितेंद्र पोरवाल (46) फुटवियर की दुकान संचालित कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार दोपहर को क्रॉसिंग बंद होने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। अनहोनी पर पत्नी सरिता, बेटी दिया, मुस्कान व परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
रिश्तेदार धर्मेंद्र पोरवाल ने बताया कि जितेंद्र गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके चलते वह तनाव में रहते थे। शनिवार दोपहर को वह घर से दवाई लेने के लिए रेलवे लाइन के उस पार जाने की बात कहकर निकले थे। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें