फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने की बात कहकर पुलिस को छकाया

Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाला निवासी महिला को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।  पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि उसने जहर खाया है। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। अपना पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह उसके पति को सौंप दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाला निवासी दीन दयाल पुत्र कालका प्रसाद ने 100 नंबर फोन कर बहू और पुत्र के बीच कमरे में मारपीट होने की सूचना दी। सूचना पर तुरंत चीता मोबाइल को मौके पर भेजा। चीता मोबाइल सिपाही उमेश व संजय शिकायतकर्ता की बहू व पुत्र दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गए। इसी बीच कोतवाली में मौजूद बहू ने पुलिस को जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर कोतवाली सुधाकर मिश्रा को मामले की सूचना दी गई। महिला के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना से कोतवाली में हड़कंप मच गया।

इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके ससुरालीजन उसे बेवजह परेशान करते हैं। इससे आजिज आकर आज उसने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। इंस्पेक्टर ने तुरंत उसके पति के साथ अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए भेज दिया। मामले में चीता मोबाइल सिपाहियों ने बताया कि महिला पूरी तरह से ठीक है। पति पत्नी के बीच आपसी विवाद था। महिला ने कोतवाली में अपने को बचाने के लिए झूठ बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें