फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ब्लाक प्रमुख

Fri, 05 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते ब्लाक प्रमुख । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लाक प्रमुखों ने एडीएम को 32 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इन्होंने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आंदोलन  की चेतावनी दी हैै। ब्लाक प्रमुखों ने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मांगें पूरी न होने पर पहले  जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। इसके बाद मंडल व प्रदेश स्तर पर आंदोलन होंगे।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लाक प्रमुख जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे। यहां एडीएम एके सिंह को 32 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण, जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ देने व उनकी समस्याओं को दूर करने  के लिए  ब्लाक प्रमुख पद पर चुना गया है। जनता ने समस्याओं का निराकरण कराने के लिए  इस पद पर पहुंचाया है। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए ब्लाक प्रमुखों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने चाहिए।

ब्लाक प्रमुख संघ के जिलामंत्री अजय यादव ने बताया कि शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आठ अगस्त को सभी क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर तालाबंदी की जाएगी। जिलाधिकारी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। 19 अगस्त को मंडल स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कि या जाएगा। पांच सितंबर को  सभी ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो उत्तर प्रदेश के समस्त ब्लाक प्रमुख और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


 इस मौके पर भाग्य नगर विकास खंड से ब्लाक प्रमुख अजय यादव, सहार ब्लाक प्रमुख श्याम बाबू यादव, बिधूना ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह चौहान, अजीतमल ब्लाक प्रमुख पप्पी कुमार, एरवाकटरा ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर, अछल्दा ब्लाक प्रमुख पति कमलेश यादव के अलावा अशोक कुमार, शिवेंद्र कुमार, विशुन दयाल, पिंटू यादव, सितारा देवी, रोहित पाल, ओमकार पाल आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें