फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह तक रहा कोहरा, चार दिन से नहीं निकली धूप

Tue, 23 Dec 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32-नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के बीच गुजरता ट्रक। संवाद
विज्ञापन
औरैया। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा अब मुसीबत बन गया है। बीते चार दिनों से धूप न निकलने के कारण गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह घने कोहरे के चलते वाहन हाईवे पर धीरे-धीरे चलते रहे। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी हुई।
सोमवार को सुबह कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर की भी दृश्यता नहीं थी। नेशनल हाईवे पर सुबह आठ बजे तक कोहरे के बीच लाइटें जलाने के बाद भी वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके। काॅलोनियों में भी कोहरे का असर देखने को मिला। सोमवार को स्कूल खुलने के चलते बच्चे भी ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। दरअसल बीते चार दिनों से धूप न निकलने के कारण गलन बढ़ती ही जा रही है। सुबह और शाम के साथ ही दिन में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, धूप निकलने की संभावना जताई गई है। इससे दिन में लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें