पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक।
- फोटो : पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक।
फफूंद। नव संवत्सर के उपलक्ष्य में कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन मार्च निकाला। स्वयंसेवकों का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
रविवार को पथ संचलन से पहले शाखा लगाई गई। इसके उपरांत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया। वहीं, पंथ संचलन यात्रा में 300 स्वयंसेवक शामिल थे।
पथ संचलन टाॅकीज रोड, कायस्थान, ऊंचाटीला, भराव, औरैया रोड, मोतीपुर, ताहरपुर, अछल्दा चौराहा, तिराहा, बाजार चमनगंज होते हुए वापस महावीर धाम पर संपन्न हुआ। पथ संचलन का नेतृत्व क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र ने किया।
उनके साथ विभाग सह संपर्क प्रमुख अखिलेश कटियार, जिला प्रचारक अनूप, सुरेश अवस्थी, नरेश दुबे, अभिषेक मिश्रा, शिवम पटेल, प्रशांत सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।