फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: एक विचित्र पहल के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े फूल

विज्ञापन
विधायक रमेशचंद्र दिवाकर द्वारा सम्मानित बच्चे - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर रंग बिरंगे फूलों की वर्षा कर होली का आनंद लिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल की ओर से रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे पोरवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि होली का पर्व बहुत ही मनमोहक होता है। पहले के लोग आल्हा और फाग गाकर होली की मस्ती को दोगुना करते थे।
संगठन के संस्थापक एडवोकेट आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट फोन आने से वर्तमान पीढ़ी में भारतीय संस्कृति विलुप्त सी हो गई है। अब लोग फाग के स्थान पर डीजे पर गाना बजाकर होली का आनंद उठाते हैं। इस अवसर पर ओमप्रकाश ओझ एंड पार्टी केे फाग व आल्हा कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों आस्था यादव, अमृता, प्रगति, अनिल, दिव्यांशु, कशिश शर्मा व सौम्या मिश्रा ने नृत्य व योगा की शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली का आयोजन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि सदर विधायक ने सभी बच्चों को मेडल प्रदान किए। इस मौके पर डॉ. एसएस सिंह परिहार, वन विभाग रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे, अंकित गहोई व डॉ. सक्षम सेंगर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें