फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन

विज्ञापन
कोरोना वायरस जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मी, आगनबाड़ी कार्यकत्र्रियां व सहायिकाएं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ममता दिवस के अवसर पर रविवार को हरचंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता रैली निकाल कर की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

साथ ही डॉ. महेश चंद वर्मा ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी बताए। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने ममता दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। साथ ही पोषाहार निर्मित व्यंजनों को बनाकर डेमो के रूप में दिखाया और हरी सब्जी, गुड़, चना व फल आदि को अपने आहार में शामिल करने के लिए कहा।
डॉ. विजय प्रताप सिंह ने मेले में आई गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोरियों व अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की। एएनएम ज्ञानवती ने लाभार्थियों का टीकाकरण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट मंजुला सचान, राजेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, सरिता अवस्थी, सुमनलता, कनकलता, रानी देवी, शशि देवी, सियादेवी व नीलम देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें