फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एजेंसियों पर नहीं पांच किलो वाला सिलिंडर

Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सरकार ने घरेलू गैस की परेशानी के बीच पांच किलो का गैस सिलिंडर आईडी कार्ड दिखाकर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

छोटू नाम से चर्चित इस सिलिंडर को लेने के लिए लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं लेकिन जिले की अधिकांश एजेंसियों के पास सिलिंडर उपलब्ध ही नहीं है। एजेंसी संचालक जल्द स्टॉक आने की बात कह रहे हैं।
गैस सिलिंडर बुकिंग से लेकर डीएसी नंबर तक लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने पांच किलो का छोटू सिलिंडर आसानी से उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। मंगलवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। शहर से लेकर देहात तक अधिकांश एजेंसियों पर यह सिलिंडर उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन

बेला के गांव बांधमऊ स्थित गुरु कृपा इंडेन गैस एजेंसी पर 14.2 किलो वाला घरेलू सिलिंडर तो उपलब्ध था लेकिन पांच किलो वाला सिलिंडर स्टॉक में नहीं मिला। इसी तरह दिबियापुर के बेला रोड स्थित पीतांबरा गैस एजेंसी पर भी पांच किलोग्राम का सिलिंडर का स्टॉक नहीं था। इस उम्मीद में आने वाले लोग कि उन्हें बिना किसी झंझट के आईडी दिखाकर छोटा सिलिंडर मिल जाएगा, वह मायूस होकर ही लौटते रहे। संचालक संदीप पोरवाल ने बताया कि अभी स्टॉक आने में समय लगेगा। स्टॉक आने पर नियमानुसार वितरण कराया जाएगा।
इसके अलावा असेनी स्थित जानकी भारत गैस एजेंसी के संचालक कृष्णा मिश्रा ने छोटे सिलिंडर का स्टॉक न होने की बात कही। बाबरपुर की द्रौपदी गैस एजेंसी में अब तक पांच किलो के घरेलू सिलिंडर की खेप नहीं पहुंची है। संचालक एस हरेंद्र ने बताया कि अभी तक कोई स्टॉक प्राप्त नहीं हुआ है। इसी तरह बिधूना में गैस एजेंसियों पर भी छोटा सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

-
अछल्दा में 31 छोटे सिलिंडर उपलब्ध
कस्बा स्थित अन्नपूर्णा गैस एजेंसी पर पड़ताल के दौरान 31 छोटे घरेलू सिलिंडरों का स्टॉक मिला। वहीं 69 छोटे व्यावसायिक सिलिंडर भी उपलब्ध थे। संचालक शिशुपाल ने बताया कि जो भी लोग आईडी कार्ड लेकर आए थे, उन्हें मांगने पर पांच किलो का घरेलू सिलिंडर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 35 परिवार ऐसे हैं, जिनके पास यह छोटू सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें