फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवती सहित पांच घायल

Tue, 12 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में युवती सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक और एक युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। जबकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ककोर गांव मार्ग पर रविवार की देर रात एक 45 वर्षीय अधेड़ सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने अधेड़ को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।

उधर, उसरारी निवासी संजय (24) व सोनू (33) अपनी-अपनी बाइक से औरैया जा रहे थे। दोनों की बाइकें अचानक फिसल गई। जिससे दोनोें घायल हो गए।  घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरां ने बताया कि बाइक सवारों के हाथ पैर में चोटें थीं। पैगूपुर निवासी अरूण कुमार (25) अजीतमल से बाइक से अपने घर जा रहे थे। हाईवे पर पीछे से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया।

सोमवार को सुबह लगभग 11:20 बजे पूजा (18) निवासी जसवंत नगर इटावा अपने भाई के साथ बाइक से जसवंत नगर जा रही थी। हाईवे पर बाइक का पहिया फट गया। जिससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बाइक पर पीछे बैठी पूजा उछलकर सड़क पर जा गिरी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से युवती को  जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें