फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन

Mon, 11 Jul 2016 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
लाभार्थी को गैस कनेक्शन देते सांसद अशोक दोहरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ब्लाक क्षेत्र के  68 लाभार्थियों को इंडेन गैस की ओर से रसोई गैस कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन


रविवार को कस्बा स्थित द्रोपती गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि गांव में सालों से महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही हैं। चूल्हे केे धुएं की चपेट में आकर यह  कई बीमारियों की चपेट में आ रही हैं। इसका ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान योजना के तहत क्षेत्र के 68 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान एजेंसी संचालक एस हरेंद्र, सुनील कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रेम गुप्ता, भूरे चौबे, अवधेश पेंटर, आशाराम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें