फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। बाबरपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर के पास दो बाइकों की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। वहां से गंभीर रूप से घायल तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव हरी का पुरवा निवासी शिवा (28), सरवन (30) और रोशन (27) एक ही बाइक पर सवार होकर भीखेपुर गांव में एक शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव केशमपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे गांव जुआ की मड़ैया निवासी राजीव (29) व सोबरन (30) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

हादसे में सड़क पर गिरकर पांचों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ले गए। वहां सोबरन, रोशन और सरवन को गंभीर हालत में दिबियापुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें