फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पॉजिटिव मिले, 19 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इधर तीन दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। गुरुवार को सात संक्रमित मिले, 19 लोगों ने बीमारी से जंग जीती है। जिले में अभी तक 3095 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 172 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3309 है। कोरोना संक्रमण के बाद जिले में मरने वालों की संख्या 42 है। इधर, जिले में तीन नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए और पांच क्षेत्रों को विलोपित किया गया है। जिसके चलते जिले में कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 64 हो गई है।
स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के 693, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 814 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 86758 सैंपल लिए गए। जिसमें 82568 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब सैफई लैब से 2105 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में भर्ती संक्रमितों की संख्या अब तीन रह गई है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 148 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें