फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिना लाइसेंस बिक रही आतिशबाजी जब्त, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दीपावली व करवाचौथ के त्योहारों में बिना लाइसेंस पटाखे का बाजार खूब फलता-फूलता है। इसे देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एक-एक दुकान पर पुलिस दस्तक दे रही है। साथ ही साथ लाइसेंस के कागजात देखे जा रहे हैं। अछल्दा में पुलिस ने एक दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया है। मामले में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले के शहर कस्बों से लेकर गांवों के बाजारों में इन दिनों पटाखा खूब बिक्री हो रहे हैं। कई जगह बिना लाइसेंस के ही पटाखों की दुकानें सजा ली गई है। न आग से निपटने के इंतजाम है, जिसे देखते हुए दमकल व पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। अछल्दा थाना में तैनात उप निरीक्षक राम बहादुर सिंह ने बताया कि नहर बाजार अछल्दा निवासी अमित कुमार तिवारी बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आतिशबाजी का पूरा सामान बरामद कर सीज किया है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति के आतिशबाजी की बिक्री करने वाले अमित कुमार को पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें