फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 केंद्रों पर होगी पीएसीएस परीक्षा, 4,372 अभ्यर्थी पंजीकृत

Wed, 08 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। इसके लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4372 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए है। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। बुधवार को परीक्षा के संबंध में डीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए। कहा कि वह आवंटित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा का संचालन, बायोमीट्रिक उपकरणों की क्रियाशीलता, कक्षों में प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए सीटों व मेजों का प्रबंधन चेक कर लें। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने के लिए संबंधित पुलिस बल से संपर्क कर लें। उन्हीं के साथ रूट प्लान के अनुरूप भ्रमण करें। पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र के गेट पर अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता के साथ करें। परीक्षा केंद्रों पर की जाने वाली कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर आसपास सभी फोटो कॉपी मशीनें बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि दो पाली में परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 11:30 बजे तक व दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। बैठक में एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत, डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें