फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड से विद्युत केंद्र की मशीन में लगी आग

Wed, 10 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को विद्युतापूर्ति करने वाले बिजली घर की मशीन में ओवरलोड के चलते आग लग गई, जिससे दस घंटे तक शहर की बिजली ठप रही।
विज्ञापन



आग लगने से इनकमिंग मशीन के स्पॉट, वोल्ट व सीटी जल गई। लगातार बढ़ रहे तापमान से आए दिन बिजली केंद्र पर मशीनों में खराबी से आम जनमानस भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहा है।


 
शहर का नंबर एक यमुना रोड स्थित बिजली केंद्र पर मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे ओवरलोड के चलते अचानक एक नंबर की इनकमिंग मशीन में आग लग गई। इससे केंद्र पर कार्यरत कर्मचारी बुरी तरह से भयभीत हैं।
विज्ञापन



आननफानन में असैनी विद्युत उप संस्थान को फोन कर आपूर्ति कटवाई गई। इनकमिंग मशीन में आग लगने से तीनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।


 
सूचना पर जेई एसके मौर्या ने इंजीनियरों की टीम बुलवाई और जली मशीन का जायजा लिया। आग लगने से मशीन में लगे स्पॉट बुरी तरह से जल गए।


वहीं 44.8 डिग्री तापमान के चलते लगी आग से मशीन के वोल्ट भी जल गए, यहां तक कि सीटी भी फुंक गई। इंजीनियरों की टीम ने मशीन खोलकर उसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इसके चलते देर रात तक पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा।


 
वहीं बिजली आपूर्ति ठप रहने से भीषण गर्मी में लोग त्राहि-त्राहि करने को मजबूर दिखे। यहां बता दें कि आज पूरे दिन बिजली की आंख मिचौनी के चलते सुबह पेयजलापूर्ति का भी संकट गहराया रहा। वहीं शाम को भी आपूर्ति ठप रहने से पूरे दिन लोग पीने के पानी को भी तरसते रहे।
विज्ञापन



 
ओवरलोड मशीन ऊपर से मौसम के बढ़े तापमान के चलते एक नंबर इनकमिंग मशीन में आग लग गई। इंजीनियरों की टीम लगाई गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी। एसके मौर्या, जेई, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें