फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 80 बीघा खेत में लगी आग, फसल के अवशेष व भूसा जला

Sun, 26 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35-खेतों में लगी आग बुझाने की मशक्कत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सहार। क्षेत्र के चार गांवों में शनिवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 80 बीघा खेत में पड़े गेहूं फसल के अवशेष व भूसा जल गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मदारी पुरवा, पुरवा खुते, हरपुरा और भैंसनिया के खेतों में आग फैल गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती रही। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड के फायरमैन ओमपाल सिंह, विनय कुमार और नरेंद्र पाल सिंह ने टीम के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसके साथ ही डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
लेखपाल अमन कुमार और सहार थाना पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रही। कई घंटों की इस घटना से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है और किसानों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


100 बीघा खेत के गेहूं के अवशेष जलकर राख
अछल्दा। शनिवार को गांव सती के पुरवा में आग लगने से 100 बीघा खेत के गेहूं की फसल के अवशेष जल गए। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गांव में शनिवार शाम लगभग 4 बजे अचानक खेतों में आग लग गई। आग लगने से वंशी गांव के निवासी किसान पप्पू कठेरिया, प्रताप तोमर, चंद्रशेखर, रघुनाथ व नीरज सहित अन्य किसानों के लगभग 100 बीघा खेत में पड़े गेहूं के अवशेष जल गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार ने जांच पड़ताल की।(संवाद)
-

गेहूं के गट्ठों में लगी आग से हजारों का नुकसान
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव बघुआ अड्डा में शनिवार दोपहर जयवीर सिंह यादव के नदी किनारे स्थित खेत में रखे गेहूं के गट्ठों में आग लग गई। इससे आधा बीघा फसल के गट्ठे जलने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दोपहर में आग की लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल लालकृष्ण चंद्रशेखर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेखपाल का कहना है कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। (संवाद)

फोटो-35-खेतों में लगी आग बुझाने की मशक्कत करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें