फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, तीन युवक झुलसे

विज्ञापन
फोटो-37-सीएचसी में मौजूद झुलसा युवक। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर में एक घर में खाना बनाते समय बृहस्पतिवार को अचानक सिलिंडर में आग लग गई। हादसे में ठिलिया लगाने वाले बाराबंकी के तीन युवक झुलस गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

बाराबंकी के थाने जैदपुर क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी नियाजुद्दीन (19) और उसका भाई मुबारक अली (25) व बाराबंकी निवासी अशफाक (21) कस्बे में किराए के मकान में रहकर फास्टफूड की ठेला लगाते हैं। रोजाना की तरह वे घर में खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी ले गई। डॉक्टर का कहना है कि तीनों 30 से 40 प्रतिशत तीनों झुलसे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर झुलसे युवकों से बात की गई थी, उचित इलाज के लिए डॉक्टर संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें