फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपडी में लगी आग, गृहस्थी रखा सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव पहाड़पुर निवासी महेश कठेरिया की झोपड़ी में मंगलवार की शाम लगभग छह बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित महेश कठेरिया ने बताया कि आग से घर में रखा 14 बोरी गेहूं व अन्य गृहस्थी का सामान, कपड़े व झोपड़ी में रखा धान के अलावा 15 हजार रुपये जल गए।
गांव वालों ने बताया कि पीड़ित परिवार में पांच सदस्य हैं, जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें